फतेहपुर, शमशाद खान । बैकिंग संगठन यूनाइटेड फोरम के आहवान पर आज ग्रामीण बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी बैंकों मे तालाबन्दी कर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे और तेरह सूत्रीय मांगों को पूरी किये जाने के लिए नारेबाजी कर आवाज बुलंद की।
मंगलवार को आईटीआई रोड़ स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा मे देश व्यापी आहवान पर बैंक मे तालाबन्दी कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जिससे बैंक का लेनदेन प्रभावित रहा। तालाबन्दी के चलते लगभग 500 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित रहा। कर्मचारियों की मांग रही कि पेंशन नीति को बिना शर्त ग्रामीण बैंकों मे लागू करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करने, ग्रामीण बैंकों के निजीकरण करने के लिए अंश पूंजी बेचने हेतु संसद से पास नीति को रोके जाए आदि तेरह सूत्रीय मांगों को पूरी किये जाने के लिए आवाज बुलंद की। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनवरत संघर्ष जारी रहेगा वहीं बैंक की तालाबन्दी के चलते उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभी कर्मचारी अपने-अपने शाखाओं मे तालाबन्दी कर पूरे दिन हड़ताल पर रहे। इस मौके पर अमरीश अग्निहोत्री, सुखसागर, कृष्णचन्द्र, हरिशंकर बाजपेयी, शारदा प्रसाद यादव, सीपी सिंह, एनके सिंह, आरके गुप्ता, चन्दन सिंह, ज्ञान सिंह, जीवेन्द्र शुक्ला, देशराज, रईस अहमद सिद्दकी, रामप्रकाश तिवारी, ऋषि कुमार, विशाल, ज्ञान सिंह, देवराज, सीपी सिंह कुशवाहा, रंजीत सिंह, ओम प्रकाश, मुमताज आदि संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment