Latest News

Tuesday, 28 February 2017

भाभी के प्यार मे दीवाने देवर ने लाकप मे रेता गला

फतेहपुर, शमशाद खान । सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के बहेरा सादाद गांव निवासी बाइस वर्षीय एक युवक के पिछले काफी समय से बड़े भाई की पत्नी से अवैध सम्बन्धर चले आ रहे थे और वह अपनी भाभी से शादी करना चाह रहा था। इस बात को लेकर आज परिवार मे विवाद हो गया था जिस पर परिजनों ने सौ नम्बर को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही सौ नम्बर की पुलिस ने उसको पकड़ कर थाने ले गयी जहां पर पुलिस ने उसको लाकप मे बंद कर दिया था। लाकप के अन्दर जाते ही उसने अपनी जेब से चाकू निकाल कर गला रेत लिया। लाकप के अन्दर लहूलुहान देखकर पुलिस के हांथ पैर फूल गये तथा आनन फानन उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के बहेरा सादाद गांव निवासी अंसारी का बाइस वर्षीय पुत्र रिजवान का बड़ा भाई महताब पिछले काफी समय से सऊदी अरब मे नौकरी कर रहा है तथा महताब की पत्नी से रिजवान के अवैध सम्बन्ध स्थापित हो गये थे और वह उसके साथ शादी करना चाहता था। आज इसी बात को लेकर रिजवान और परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना महताब के बड़े भाई सहनवाज ने सौ नम्बर को दी। सूचना मिलते ही सौ नम्बर की पुलिस ने मौके मे पहुंचकर रिजवान को पकड़ कर थाने ले गयी जहां पर थाने की पुलिस ने उसको लाकप मे बंद कर दिया। लाकप के अन्दर जाते ही उसने अपनी जेब मे रखा चाकू निकाल कर गला रेत लिया। लहू लुहान देखकर पुलिस के हांथ पैरफूल गये तथा आनन फानन उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव ने मौके मे पहुंच लाकप का जायजा लिया तथा घटना की बारीकी से जांच की जा रही है किन्तु अभी तक पुलिस किसी सही नतीजे पर नही पहुंच सकी है। रिजान को पुलिस ने थाने के लाकप मे बंद किया तो तलाशी क्यों नही ली और यदि जामा तलाशी ली तो उसके पास लाकप के अन्दर चाकू कैसे पहुंच गया। घायल रिजवान ने जिला अस्पताल मे पत्रकारों को बताया कि उसकी जामा तलाशी मे महज औपचारिकता पूरी की गयी थी और उसने पहले ही तय कर लिया था कि उसको अपने साथ यह घटना करनी है इसलिए वह चाकू जेब मे डालकर गया था। हालांकि इस घटना को अपर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं जांच करने मे जुटे हुए हैं किन्तु अभी तक वह किसी सही तरीके पर नहीं पहुंच सके हैं। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News