फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद की अयाह शाह व पूर्व में हसवा विधान से बसपा के महावत रहे अयोध्या प्रसाद पाल चार बार से लगातार विधायक बनते चले आ रहे है। पांचवी बार अपना झण्डा गाडने के लिए समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। बसपा प्रमुख सुत्री मायावती ने इस विधान सभा में मौजूदा विधायक अयोध्या प्रसाद पाल का टिकट काट कर भोले पाल को चुनाव मैदान में उतारा था किन्तु बाद में भोले पाल के स्थान पर क्षत्रिय विरादरी से ताल्लुक रखने वाले तेजबहादुर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा से टिकट कटने के बाद भोले पाल ने पार्टी से बागी होकर राष्ट्रीय लोक दल से चुनाव मैदान ताल ठोकी है। वह अपनी विरादरी के मतदाताओं पर कितना असर डाल पायेगे यह तो आने वाला वक्त ही बता पायेगा। पूर्व की हसवा और वर्तमान समय की अयाह शाह विधान सभा के आज तक साइकिल नही दौड़ी है। इस विधान सभा में कांगे्रस बसपा जनता दल समर्थक और भाजपा के विधायक चुनते चले आ रहे है। इस विधान सभा के सबसे अधिक कांगे्रस और बसपा कब्जा रहा है। पांचवी बार बसपा का कब्जा रहेगा या फिर यह मिथक टूट जायेगा यह तो आगामी तेरह मार्च को ही मालूम होगा। बसपा से चार बार विधायक बनते चले आ रहे अयोध्या प्रसाद पाल इस बार सपा के के लाल बन कर गठबन्धन से चुनाव लड़ रहे है। गठबन्धन प्रत्याशी ने भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों की धडकनों को तेज कर दिया है। इस विधान सभा में बसपा और भाजपा के बागियो ने अपने ही प्रत्याशियों की मुशकिों को बढ़ा दिया है। बसपा और भाजपा के बागी राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय लोक दल के प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोक कर दलीय प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ने मे ंजुट गये है। बागियों का मतदाताओं पर कितना असर पड़ता है यह बता पाना तो बहुत कठिन है किन्तु पांचवी बार हाथी छोड साइकिल पर सवार हुए अयोध्या प्रसाद पाल बेताब है। हालाकि इस विधान सभा में निषाद मतदाता ही निर्णायक माना जाता है। और इस समाज के मतदाता जिसके पक्ष में मतदान करते है उसी को जीत का ताज पहनने को मिलता है। इस सीट पर भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योती और राज्य सभा सदस्य (सांसद) विश्वम्मर प्रसाद निषाद की प्रतिष्ठा अवश्य दाव पर लग सकती है। क्यो कि दोनों सांसद निषाद समाज से ताल्लुक रखते है। बहर हाल कुछ भी हो सभी प्रत्याशियों ने जीत का ताज पहनने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। सभी राजनैतिक दलो ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची पार्टी हाई कमान को भेज कर मांग की है। सभी राजनैतिक दल के प्रत्याशियों ने स्टार प्रचारकों को बुलाने के लिए स्थान और समय चिन्हित कर चुके है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment