Latest News

Tuesday, 7 February 2017

सशक्त लोकतंत्र के लिए छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

फतेहपुर, शमशाद खान । चैथे चरण मे होने वाले मतदान मे मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए डा0 भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली जिसमें छात्राओ ने घूम-घूमकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की।
मंगलवार को डा0 भीमराव अम्बेडकर महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गो मे घूमी इस दौरान मतदान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए छात्रायें बैनर, हांथों मे नारे लिखी तख्तियां लिये थे लोगों को आहवान किया कि जो भी मतदाता है वह आगामी 23 फरवरी को मतदान दिवस मे बढ़चढ़कर हिस्सेदारी ले और अपने-अपने बूथों मे जाकर मताधिकार का प्रयोग करें जिससे सशक्त लोकतंत्र की स्थापना हो सके। जागरूकता रैली के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने छात्राओं से आहवान किया कि मतदाता है तो वह स्वयं मदान करने जाये और अभिभावकों के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी बूथ तक ले जायें। इस दौरान आईएएस अधिकारी विघ्नेश्वरी सहित विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News