फतेहपुर, शमशाद खान । नेहरू युवा केन्द्र द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय अन्तरयुवा मण्डल खेल समागम व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमंे प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान मे नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय मे दो दिवसीय जिला स्तरीय अन्तरयुवा खेल समागम एवं खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता व नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक कु0 हुस्न जहाॅ ने फीता काटकर किया। खेल समागम मे विभिन्न विकास खण्डों तथा विद्यालयों से युवा, युवतियों व बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पार्धाओं ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर मंसूर अल समाज के जिलाध्यक्ष मकसूद मंसूरी व जिला समन्वयक कु0 हुस्न जहाॅ द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक कु0 हुस्न जहाॅ ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे समाजसेवी मो0 इस्लाम रहे। खेल समागम मे दौड़, कबड्डी, ऊंची कूद, फुटबाल, खो-खो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक कु0 हुस्न जहाॅ ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगितायें ग्रामीण आंचलों से प्रतिभाओं को निकालकर लाना है तथा ग्रामीण आंचलों मे खेल को बढ़ावा देना नेहरू युवा केन्द्र का उद्देश्य है इसलिये सभी युवाओं को चाहिए कि हर प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें साथ ही विजयी होने की लालसा होनी चाहिए और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए जिससे हमारे मन मस्तिष्क का विकास होता है। साथ ही 23 फरवरी को होने वाले मतदान मे बढ़ चढ़कर करने और पड़ोस के लोगों को बूथ तक ले जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रभात सिंह, अशोक कुमार, रूपल, सदफ, सरला, अजय, पियूषी, साहिल, जीशान, आनन्द, रामलखन, आशा सिंह, नावेद, रूपल मिश्रा, अनीता, अशोक, शिवचरन प्रभात, नवाजिश अली, प्रेमचन्द्र, अल्का, प्रदीप, रेशू पटेल, वैभव, सर्वेश आदि रहे।

No comments:
Post a Comment