Latest News

Tuesday, 7 February 2017

जनपद की सभी छह सीटों के 84 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की हुयी जांच

फतेहपुर, शमशाद खान । चैथे चरण के होने वाले मतदान के लिए हुए नामांकन प्रक्रिया के बाद आज नामांकन कक्षों मे विधान सभावार नामांकन पत्रों की जांच की गयी। कमी होने पर उन्हें सुधार करने का मौका अधिकारियों द्वारा दिया गया।
बताते चले कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जनपद के सभी विधानसभाओं के लिए हुए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंगलवार को नामांकन कक्षों मे आरओ, एआरओ ने विधान सभावार नामांकन पत्रों की जांच की और कमी होने पर उन पत्रों को दुरूस्त करने के लिए प्रत्याशियों को जानकारी दी गयी। नामांकन पत्रों की जांच की व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कक्षों मे जाकर देखा और निर्वाचन कार्य मे लगे अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया को पूरी करने को कहा। आरओ, एआरओ द्वारा नामांकन पत्र की जांच के दौरान कई पत्रों मे कमी मिली जिस पर प्रत्याशियों को सुधार के लिए सूचित किया गया। समय रहते यदि प्रत्याशी अपने पत्रों की त्रुटियों को सुधार नहीं करेगें तो उनका नामांकन पत्र कैसिंल कर दिया जायेगा। आज पूरे दिन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच मे लगे रहे। जनपद के छह विधानसभाओं सीटों के लिए कुल 84 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था जिनके नामांकन पत्रों की जांच की गयी।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News