फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी मुस्लिम विरोधी है जिसके चलते जनपद के अलावा प्रदेश के दस जनपदों मे एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया है जिससे मुसलमानों मे विरोध व्याप्त है उक्त बातें सपा नेता एवं नामित सभासद ने अपना इस्तीफा देते हुए कही।
मंगलवार को शादीपुर चैराहा स्थित एक रेंस्टोरेन्ट मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा नेता एवं नामित सभासद बशीर अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तों से क्षुब्ध होकर पार्टी तथा नामित सभासद पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नये अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव मुस्लिम विरोधी मानसिकता के नेता हैं इस बात को मुलायम सिंह यादव ने अपने बयान मे भी कह चुके हैं वह इस चुनाव मे साबित हो गयी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह यादव मुस्लिम विरोधी इसलिए है कि जनपद के अलावा प्रदेश के दस अन्य जनपदों मे भी एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया है जिससे मुसलमानों मे सपा के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी के अनुसार मुस्लिमों को बराबरी का दर्जा व सम्मान नहीं दिया गया है और मुस्लिम समाज के नेताओं को मंच पर अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमेशा प्रदेश का मुसलमान सपा को मतदान कर सरकार बनाने मे अहम साबित होता रहा है। उन्होंने कहा कि जहां सम्मान व बराबरी की हिस्सेदारी न हो वहां मुस्लिम समाज को रहना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव मे सपा से ज्यादा बसपा ने मुसलमानों का सम्मान व हिस्सेदारी दिया है और मुसलमानों को टिकट भी बड़ी संख्या मे दिया गया है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से आहवान किया कि मुसलमानों को सम्मान देने वाले दल के प्रत्याशी को जिताने का काम करें।

No comments:
Post a Comment