फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे आगामी तेइस फरवरी को सम्पन्न होने वाले विधानसभा चुनाव मे पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए स्टार प्रचारकों का बराबर कार्यक्रम लगा हुआ है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का कल शहर के भिटौरा बाईपास के समीप स्थित मैदान मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल हुसेनगंज विधानसभा के हथगांव कस्बे मे प्रत्याशी ऊषा मौर्या के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए आ रहे हैं।
जिले मे आगामी तेइस फरवरी का सम्पन्न होने वाले विधानसभा चुनाव मे बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक सुश्री मायावती कल पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए शहर के भिटौरा बाईपास के समीप स्थित मैदान मे जनसभा को सम्बोधित करेगी। वहीं कांग्रस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हुसेनगंज विधानसभा के हथगांव कस्बे मे पार्टी की प्रत्याशी को जिताने के लिए जनसभा को सम्बोधित करेगे। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया की कल सम्पन्न होने वाली चुनावी जनसभा स्थल का बसपा के राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा पार्टी के नेताओं से कहा कि जनसभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का काम करें।

No comments:
Post a Comment