Latest News

Friday, 17 February 2017

मोदी सिर्फ करते मन की बात अखिलेश करते विकास का विकास- राहुल

फतेहपुर, शमशाद खान । कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज जनपद के हथगाम कस्बे मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मन की बात करते है किन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास कराये जाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे जितना बेहतर विकास सूबे के मुखिया ने कराया है उतना अच्छा विकास किसी भी सीएम ने नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश युवा है और उनकी सोंच समाज के हित मे है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव की अगुवाई मे फिर सरकार बनेगी। जनपद के हुसेनगंज विधानसभा के हथगाम कस्बे मे आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि जब राजा झूठ बोलने लगे तो प्रजा का भला कैसे होगा। उन्होंने कहा कि राजा ने देश की जनता से झूठ बोलकर देश के प्रधानमंत्री बन गये हैं और अब प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर सत्ता मे काबिज होने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी तो सिर्फ गरीबों के लिए की गयी है हकीकत तो यह है कि देश के प्रधानमंत्री ने अपने चहेते पूंजी पतियों का कालाधन सफेद करवाने का काम किया है और कालाधन तो सबसे ज्यादा भाजपा के पास है। उन्होंने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री ने अपने अब तक के कार्यकाल मे जनहित का कोई कार्य नहीं किया है वह सिर्फ जनता को लालीपाप देते हैं। हकीकत मे देखा जाये तो सिर्फ झूठ बोलने के अलावा उनके पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनेगी। जिसके पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। वह प्रदेश मे सरकार क्या बनायेगें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के मुखिया प्रदेश की युवा पीढी के लोकप्रिय नेता है और यह प्रदेश के पुनः मुख्यमंत्री झूठ बोलकर किसानांे के साथ छलावा कर रहे यदि उनको किसानों का कर्ज माफ ही करना है तो पन्द्रह दिन नहीं पन्द्रह मिनट मे इस काम को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था उसको पूरा करके दिखा दिया है। उन्होंने का कि देश के नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जो सिर्फ मन की बात मन मे कर लेते हैं। उनके मन की बात देश की जनता नहीं जानती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पचास से अधिक अमीरों की ऐसी फौज तैयार कर रखी है जो गरीबों को मुंह से निवाला निकाल कर महासमुद्र जैसा अमीर बनना चाहते हैं किन्तु देश और प्रदेश की जनता देश के प्रधानमंत्री का सपना साकार नहीं होने देगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि गठबंधन की प्रत्याशी ऊषा मौर्या ने इस क्षेत्र मे बहुत मेहनत किया है। इनको चुनाव जिताकर अपने क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराये। चुनावी जनसभा के मंच पर पर्यवेक्षक डा0 उमेश कुमार, जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, हुसेनगंज प्रत्याशी ऊषा मौर्या, खागा प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार, सपा सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी, पूर्व विधायक मो0 सफीर, मो0 आरिफ गुड्डा, मनोज अग्रवाल रहे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News