Latest News

Sunday, 26 February 2017

विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए आज से शुरू होगा निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव की अफरा-तफरी में बेपटरी हुई परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर नकेल डालने के लिये व्यापक पैमाने पर निरीक्षणों का दौर शुरू होगा। बेसिक शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने कहा है कि विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति को लेकर विद्यालयों की क्रास चेकिंग भी करायी जायेगी। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। सरकारी स्कूलों की पढ़ाई की व्यवस्था इन दिनों चैपट है। विधानसभा चुनाव में लगे रहे बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं के चलते स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था बेपटरी हो गयी थी। हालात यह हो गये है कि विद्यालयों में बच्चे न के बराबर पहुंच रहे है। इसी का फायदा उठाकर तैनात शिक्षक भी मनमानी पर उतारू है जिन विद्यालयों में कई-कई शिक्षक है वह आने-जाने का दिन निश्चित किये है और एक-दूसरे की सहूलिनयत दे रहे है। गर्मी की शुरूआत भी हो गयी है। छात्रों से लेकर शिक्षक तक स्कूली खानापुरी में लगे है। शिक्षक पढ़ाना नहीं चाहते और बच्चे उनके न आने का बहाना बता पढ़ना नहीं चाहते। अब जब विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया है और केवल मतगणना का काम बंाकी रह गया है। अधिकारियों ने भी स्कूलों की तरफ ध्यान लगाना शुरू किया है। बेपटरी हो रही शैक्षिक गुणवत्ता व पठन-पाठन के काम को पटरी पर लाने के लिये बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की बात बेसिक शिक्षाधिकारी ने कही है। उन्होने कहा है कि आगामी 27 फरवरी से खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों के निरीक्षण के आदेश दिये गये है। वह स्वयं स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे और गोपनीय ढंग से क्रास चेकिंग भी करायी जायेगी जिससे विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा जा सके। अव्यवस्थित व गुणवताविहीन विद्यालयों सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं के अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News