Latest News

Sunday, 26 February 2017

ट्रकों की भिडंत, खलासी की मौत, तीन घायल

फतेहपुर, शमशाद खान । ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ में रविवार की सुबह रोड किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें गिट्टी लदा ट्रक पलट जाने से लगभग 20 वर्षीय खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के ग्राम मटोन निवासी गोरेलाल का 20 वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र जो ट्रक खलासी था। बतातें हैं  िकवह अपने चाचा कृपाल पुत्र सुक्खा 19 के साथ ट्रक नं0 यूपी90 टी/3491 मंे कबरई से गिट्टी लादकर ललौली थाने के कस्बा बहुआ आ रहा था। वहीं ट्रक में सुनील पुत्र सुरेन्द्र 21 निवासी मवेन जनपद बांदा भी सवार थे। आज सुबह 8 बजे गिट्टी लदा ट्रक जैसे ही बहुआ कस्बे में गिट्टी उतारने के लिये खड़ा हुआ तभी पीछे से  आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसके फलस्वरूप गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। और खलासी वीरेन्द्र की मौके पर ही दब कर मौत हो गई। वहीं कृपाल, सुनील व दूसरे ट्रक में बैठा राजेश उर्फ आनंद पुत्र रामेश्वर 40 निवासी चिरइया थाना घाटमपुर जनपद कानपुर घायल हो गयें। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 नं0 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News