Latest News

Wednesday, 1 February 2017

सन्नाटे मे गुजरा दूसरा दिन, एक भी नहीं हुए नामांकन

फतेहपुर, शमशाद खान । चौथे चरण के शुरू हुए विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी दल व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जबकि सपा, बसपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की खरीददारी की। विधान सभावार बने नामांकन कक्षों मे आरओ, एआरओ बैठे रहे लेकिन कोई भी नामांकन दाखिल करने नहीं आया जबकि 26 नामांकन पत्र लिये गये। कलेक्ट्रेट मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन निर्धारित समय पूर्वान्ह 11 बजे से 3 बजे तक अपने-अपने कक्षों मे एआरओ, आरओ बैठे रहे लेकिन कोई भी नामांकन दाखिल करने नहीं आया जबकि अयाह शाह विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रामबहादुर सिंह उर्फ तेजबहादुर सिंह, मानव समता पार्टी से हेमलता पटेल, विकास इंसाफ पार्टी से राजकरन पासवान, निर्दलीय छेदी लाल व अरविन्द बाजपेयी ने नामांकन पत्र लिये। खागा विधानसभा के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राजेश राव, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हीरालाल, बहुजन मुक्त पार्टी अनिल कुमार, निर्दलीय ओम प्रकाश गिहार। जहानाबाद विधानसभा से बसपा से राम नारायण निषाद, अपना दल के जयकुमार जैकी, निर्दलीय हरीप्रसाद, शिव नारायण, अनूप सचान इसी तरह बिन्दकी विधानसभा से सपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, बसपा से सुखदेव प्रसाद वर्मा, इण्डियन नेशनल पार्टी अभिमन्यु सिंह, भारतीय सुभाश सेना पार्टी रामनिवास, विकास इंसाफ पार्टी प्रमोद कुमार, निर्दलीय कौशल कुमार ने नामांकन पत्र लिये। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। छह विधानसभाओं के लिए हो रहे चुनाव मे दूसरे दिन पांच विधानसभाओं के सपा, बसपा समेत अन्य दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों ने आरओ व एआरओ से पर्चे लिये। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News