Latest News

Wednesday, 1 February 2017

मण्डी समिति से किसान का 214 बोरी धान गायब, लगायी गुहार

फतेहपुर, शमशाद खान । सरकारी मण्डी समिति से किसान की दो सौ चौदह बोरी धान गायब हो जाने के साथ समिति के ठेकेदारों द्वारा दबंगई किये जाने को लेकर पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर धान का मूल्य दिलाये जाने और दबंगई करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग किया।
मंगलवार को असोथर थानाक्षेत्र के ग्राम बेसड़ी निवासी विमलेश ने उपजिलाधिकारी मे माध्यम से मुख्यमंत्री समेत शासन के अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि नौ जनवरी को अपने गांव से ट्रैक्टर से 214 बोरी धान मण्डी समिति मे बिक्री करने हेतु लाया और मण्डी समिति के चौकीदार ने ट्रैक्टर से माल उतरवाया और उसने कहा कि 11 जनवरी को तौला जायेगा लेकिन जब उक्त बताये हुए तिथि पर मण्डी समिति गया तो वहां पर धान की बोरियां अखिलेश गुप्ता व उनके दो अन्य साथी ट्रैक्टर मे लाद रहे थे जब अपने धान के बारे मे चौकीदार रामपाल से पूंछा तो उसने कहा कि अखिलेश गुप्ता व कल्लू मण्डी समिति के ठेकेदार हैं और धान को सुरक्षित जगह जा रहा है आपका पैसा आपके खाते मे पहुंच जायेगा लेकिन तब से उनके खाते मे अब तक कोई पैसा नहीं आया है जब इस बात को लेकर उक्त लोगों से बात की गयी तो उन लोगों ने पैसा न देने के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गये और साथ ही पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मांग किया कि मण्डी समिति से गायब हुए धान की रकम उसे दिलायी जाये और उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News