फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत ललौली पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार ललौली थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव को उनके एक खास मुखबिर ने सूचना दिया कि चिल्ला रोड़ पर स्थित उजरियापुर मोड़ के समीप दो वाहन चोर चोरी की मोटर साइकिलों को बेंचने के लिए खरीददारों का इंतजार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने सहयोगी बहुआ चौकी इन्चार्ज समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके मे पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी करते हुए दो वाहन चोरो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किये गये वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किये गये वाहन चोरों ने अपने नाम धीरू उर्फ धीरेन्द्र प्रताप सिंह तथा दूसरे ने अपना नाम संतोष सिंह उर्फ सन्तू निवासी पचहटी थाना बांदा कोतवाली देहात ने बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये दोनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment