Latest News

Wednesday, 1 February 2017

पशुओं की बीमारी से किसान परेशान, विभाग को जानकारी

फतेहपुर, शमशाद खान । खागा तहसील के हथगाम ब्लाक के रखेलपुर मजरे संवत गांव में विगत कई दिनों से जानवरों में खुरपका की बीमारी व्यापक रूप से फैली हुई है। कई मवेशी बीमारी की चपेट में आकर मर चुके है। ग्रामीण किसान औने-पौने दामों में अपने मवेशियों को बेंचने के लिए मजबूर है जानकारी के अनुसार रखेलपुर मजरे संवत गांव में विगत एक पखवारे से मवेशियों में खुरपका बीमारी का प्रकोप चल रहा है। पशुपालक सुरेन्द्र मुत्रा पासवान, जमुना विशाल पाल और भारत पाल के कई मवेशी बीमारी के चलते चलने-फिरने से मजबूर है। ग्रामीणों का कहना था देशी उपचार से मवेशियों को आराम नहीं मिल रहा है। कुछ पशुपालक निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे है। पशुपालकों का कहना था कि हजारों रूपए खर्च करने के बावजूद मवेशियों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुरेन्द्र कुमार का कहना था भैस का बच्चा मरने के वजह से कीमती भैस मात्र छरू हजार रूपाए में बेंचनी पड़ी। ग्रामीणों ने हथगाम स्थित पशु चिकित्सालय में बीमारी फैलने की जानकारी दी है। लेकिन जानकारी होने के बाद भी पशु चिकित्साधिकारी कोइ ध्यान नही दे रहे है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News