Latest News

Wednesday, 1 February 2017

जागरूकता गोष्ठी मे कन्या भ्रूणहत्या पर किया गया जागरूक

फतेहपुर, शमशाद खान । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के तत्वावाधन में खागा तहसील सभागार में कन्या भ्रूण हत्या, कानूनी एवं सामाजिक परिदृश्य विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश जय कृष्ण तिवारी ने कहा कि आज नारियां हर क्षेत्र में आगे है। शास्त्र में भी कहा कि नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते है। देश की आधी आबादी ने राष्ट्र के निर्माण में हमेशा योगदान रहा हैं उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या सामाजिक अपराध है। इसे कानून के साथ-साथ समाज के जिम्मेदार भी रोकने में अहम भूमिका निभाते है तो इस समस्या का समाधान सम्भव हैं सिविल जज सीनियर डिवीजन कमलेश मौर्य ने कहा कि महिला सशाक्तिकरण के लिए कानूनी सहायता को और सुदृढ़ व सरल बनाया जाये। समाज को इस तरह शिक्षित किया जाये कि लोग लिंग भेद की भावना से दूर ही क्योकि नारी सशाक्तिकरण के बिना बेहतर समाज की अवधारणा ही गलत है। कोई क्षेंत्र नहीं है। जहां नारियों ने ऊंचाइयां न हासिल की हो। जे0एम0 खागा कोर्ट विजय सिंह, माडल बार असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री राम राखन सिंह ने कहा कि बेटियों को बेंटों की तरह सम्मान देना समाज का कर्तव्य है क्योकि अवसर मिलता है तो बेटियां बेटों से आगे निकल कर माता-पिता परिवार का नाम रोशन कर रही है। भ्रूण हत्या के विरूद्ध कड़ा कानून होना चाहिए। साथ ही जागरूकता भी आवश्यक है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान को और कारगर बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सिविल जज धनश्याम शुक्ल, चेयरमैन गीता सिंह, ऊषा मौर्या एडवोकेट आदि ने महिला सुरक्षा, सामाजिक व्यवस्था बेटियों नहीं होंगी तो बहु कहां से लाएंगे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News