Latest News

Wednesday, 1 February 2017

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री बरामद संचालक गिरफ्तार

फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मलवां पुलिस ने फैक्ट्री ऐरिया मे छापामार कर भारी मात्रा मे बने तथा अधबने तमंचा और कारतूस के साथ बनाने के उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी नगर समर बहादुर ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मलवां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को उनके एक खास मुखबिर ने सूचना दिया कि फैक्ट्री ऐरिया में एक युवक विधानसभा चुनाव मे माहौल खराब करने के उद्देश्य से अवैध असलहा बना रहा है। मुखबिर की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने सहयोगी उपनिरीक्षक महादेव प्रसाद तथा सुनील वर्मा समेत पुलिस बल के साथ मौके मे पहुंचकर छापा मारते हुए अवैध असलहा बनाने वाले संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये संचालक के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में बने तथा अधबने अवैध असलहे व बनाने के उपकरण बरामद किया है। गिरफ्तार किये गये संचालक ने अपना नाम बडकऊ उर्फ सन्तान केवट निवासी ब्राम्हण तारा थाना गाजीपुर बताया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया। संचालक पिछले आठ वर्षों से अवैध असलहा बनाकर बेंचने का काम करते हुए चला आ रहा है और इसके पूर्व जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये संचालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News