फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव मे 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए मतदातों को जागरूक को जागरूक करने के लिए उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आवश्यक मतदान अभियान चलाया गया जिसमें मतदाताओं को पम्पलेट देकर मतदान के लिए हर काम छोड़कर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
गुरूवार को उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व मे शहर के शादीपुर, नासिरपीर मोहल्ला मे संगठन के पदाधिकारी हैन्डबिल वितरित करके जागरूकता अभियान अवश्य करें मतदान अभियान चलाया गया। साथ ही 23 फरवरी को होने वाले मतदान को सारे काम छोड़कर पहले मतदान करने के साथ परिवार व आस पड़ोस के लोगों को मतदान कराने के प्रति जागरूक किया गया। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र के बने बराती जिससे अच्छी सरकार बन सके और प्रदेश का विकास हो सके। इस मौके पर डा0 सुशील त्रिपाठी, सरदार नरेन्द्र सिंह बग्गा, रिंकू, सुनील वर्मा, मनोज साहू, सेराज अहमद खाॅन, पंकज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार तिवारी आदि रहे। वहीं अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि 3 फरवरी को मतदाता जागरूकता अभियान ज्वालागंज बस स्टाप, शान्ति नगर, रस्तोगी गंज व चंदियाना मोहल्ले मे चलाया जायेगा।

No comments:
Post a Comment