फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के दो बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद ओम प्रकाश गिहार का टिकट कटने के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन ने खागा विधानसभा की सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने ओम प्रकाश गिहार को प्रत्याशी घोषित किया जिसकी घोषणा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने करते हुए कहा कि सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे ओम प्रकाश गिहार चुनाव लड़ेगें।
गुरूवार को आईटीआई रोड़ स्थित जिला कांगे्रस कैम्प कार्यालय मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने बताया कि पूर्व मे सपा के प्रत्याशी घोषित रहे ओम प्रकाश गिहार को सपा-कांगे्रस गठबंधन के तहत कांग्रेस से ओम प्रकाश गिहार के नाम की घोषणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद द्वारा घोषित किया गया है अब ओम प्रकाश गिहार खागा सुरक्षित सीट से कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लड़ेगे। बताते चले कि ओम प्रकाश गिहार को समाजवादी पार्टी ने पहले भी दो बार प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन उनका टिकट काट दिया गया जिसके बाद विनोद पासवान को सपा से प्रत्याशी बनाया गया लेकिन सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद ओम प्रकाश गिहार सुरक्षित सीट से टिकट लेने का प्रयास अनवरत कर रहे थे जिस पर कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है अब गठबंधन के तहत जिले की दो विधानसभाओं से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, मनोज घायल, पीरजादा कासिम, पीयूष दीक्षित, राजन तिवारी, पवन सविता आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment