Latest News

Thursday, 2 February 2017

केपी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

फतेहपुर, शमशाद खान । केपी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर ठुमके लगाये और नुक्कड़ नाटक के जरिये समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर सम्प्रदायिक सौहाद्र का सन्देश दिया। शहर के सादीपुर स्थित एक लाज में केपी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं संरक्षक एस के त्रिवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्तपश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंच पर धमाल मचा दिया जिसे देख उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक ताली बजाने से खुद को नही रोक पाये। बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किये गये जिसमें समाज में फैली कुरितियों को दूर कर सांम्प्रदायिक सौहाद्र बनाये जाने का सन्देश दिया गया। वार्षिकोत्सव मे विद्यालय के मान्सी सिंह, अनुष्का रीवास्तव अंजली वर्मा उजमा नाज, नमानी टण्डन, अनुष्का पाण्डेय, अक्षरा सिंह अंजली, आक्रति हायारन व उदिता सिंह ने मंच पर मन मोह लेने वाले विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश कुमार मिश्र व प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव ने आये हुये अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर सुशील, महेश, अभिषेक, आकाश, नीलम, शिल्पा, सहिला, प्रीती सिंह काजल आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News