फतेहपुर, शमशाद खान । हुसेनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम देवरी मोड़ के समीप ट्रक की चपेट मे आकर नाना-नाती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रक सहित भाग जाने मे सफल रहा। हादसे के बाद सैकड़ो ग्रामीणों ने लखनऊ फतेहपुर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के औढेरा गांव निवासी शीतल प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र जगदीश जो अपनी पुत्री कल्लो का पुत्र प्रियांशू पुत्र पिंटू 12 को अपने साथ ही रखता है। बताते हैं कि दो दिन पूर्व नाना-नाती कांधी गांव से वापस गांव आये थे और जगदीश अपने नाती के साथ मोटरसाईकिल द्वारा इसी थाने के देवरी ससुराल जा रहा था जैसे ही यह लोग गांव के समीप पहुचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाईक पर टक्कर मार दिया जिसके फलस्वरूप नाना-नाती की घटनास्थल मे मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रक सहित भाग जाने मे सफल रहा। उधर सैकड़ों ग्रामीणों ने लखनऊ फतेहपुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर उत्तेजित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया वहीं पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद दोनों परिजनों मे कोहराम मच गया वहीं प्रियांशू की मां कल्लो का रो-रोकर बुरा हाल है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment