फतेहपुर, शमशाद खान । टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वाणिज्य कर विभाग मे बीते कई वर्षों से तैनात वरिष्ठ लिपिक की तानाशाही एवं अधिवक्ताओं के साथ अनवरत की जा रही अभद्रता के विरोध मे कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर डिप्टी कमीशनर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही किये जाने की मांग किया।
शनिवार को टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित रस्तोगी एडवोकेट के नेतृत्व मे वाणिज्य कर कार्यालय मे प्रदर्शन करते हुए विभाग की वरिष्ठ लिपिक श्रीमती अर्चना दीक्षित द्वारा आये दिन अधिवक्ताओं एवं अन्य अधिकारियों के साथ की जा रही अभद्रता के विरोध मे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए वाणिज्य कर डिप्टी कमीशनर को ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ लिपिक अर्चना दीक्षित का स्थानान्तरण करने के साथ कार्यवाही किये जाने की मांग अध्यक्ष अमित रस्तोगी एडवाकेट ने दिये गये ज्ञापन मे अवगत कराया कि वरिष्ठ लिपिक द्वारा कई बार उनको व अन्य विभाग के कर्मचारियों को अपमानित करने का काम किया गया है। इतना ही नहीं विभाग के मुंशी वीरेन्द्र कुमार को थप्पड़ भी मारा एवं अशब्दांे का प्रयोग किया गया। साथ ही अधिवक्ताओं से भी आये दिन अपशब्दों का प्रयोग करती हैं। उनकी तानाशाही रवैये के चलते अधिवक्ताओं मे आक्रोश है इसलिए टैक्स बार एसोसिएशन व कर अधिवक्ता संस्थान उनके विरोध मे ज्ञापन सौंपकर लिपिक का स्थानान्तरण किये जाने के साथ कार्यवाही किये जाने की मांग करता है। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह एडवोकेट, सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, प्रशान्त श्रीवास्तव, रामनरेश साहू, रवि प्रकाश त्रिवेदी, अमित कुमार, उमेश कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कुल्दीप सिंह, मनीष कुमार दुबे, किशोर चन्द्र पुरवार, विनोद कुमार सिंह चैहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment