फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव मे हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने को साजिशन बताते हुए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने बैठक कर आक्रोश जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत किये जाने का निर्णय लेते हुए लापरवाह लोगों पर कार्यवाही किये जाने की मांग करेगें।
रविवार को पीलू तले चैराहा स्थित कैम्प कार्यालय मे अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक बैठक जिलाध्यक्ष बाबू रामस्वरूप गुप्त की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्त ने कहा कि विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट मे हजारों की संख्या मे मतदाताओं के नाम साजिशन काट दिये गये जिससे भारी संख्या मे मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित रह गये जो एक दुर्भाग्य पूर्ण विषय है। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित प्रान्तीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि लोकतंत्र मे मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है मतदाता सूची से साजिशन नाम हटाना मतदाता के अधिकार का हनन है। उन्होनें रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस साजिश का पर्दाफास होना आवश्यक है इसके लिए परिषद मुख्य निर्वाचन आयुक्त तक अपनी शिकायत भेजेगी और जिन लोगों का हांथ इस साजिश मे होगा उनको दण्डित कराने की मांग करेगें। युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिम्पल ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम इस चुनाव मे मतदाता सूची से पृथक हो गये हैं ऐसे मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र के साथ कैम्प कार्यालय मे लाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिससे उनका नाम शिकायती सूची मे अंकित किया जा सके। इस मौके पर कृष्ण कुमार गुप्त, वेद प्रकाश गुप्त, अनिल अग्रवाल, अमित शरन बाबी, आशीष अग्रहरी, अमित गुप्त, दिलीप मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, मनोज सोनी, सुनील हरायण, डा0 पंकज गुप्त, संतोष गुप्त, डा0 पीयूष गुप्त, विनोद मोदनवाल, सतीश साहू, राजेश मोदनवाल, साहिल गुप्ता आदि रहे।

No comments:
Post a Comment