Latest News

Friday, 17 February 2017

परिवर्तन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क

फतेहपुर, शमशाद खान । जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष मे मतदान करने के लिए जनसम्पर्क कर रहे हैं जहां सपा, बसपा व भाजपा के प्रत्याशी जनसम्पर्क करने मे जुटे हैं वहीं निर्दलीय और छोटे दल के प्रत्याशी भी पीछे नहीं है। आज परिवर्तन समाज पार्टी के सदर प्रत्याशी साहू रमेश कुमार गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष मे मतदान किये जाने की अपील की। प्रत्याशी साहू रमेश कुमार गुप्ता ने मतदाताओ के बीच पहुंच क्षेत्र का विकास कराने का दम भरते हुए वादा किया कि उन्हें अगर सेवा करने का मौका मिला तो निश्चित तौर पर क्षेत्र का चैमुखी विकास होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार कन्हैया, जिलाध्यक्ष विनोद साहू, सुरेश कुमार गुप्ता, नीरज सोनी, राज बाजपेयी, मो0 असफाक, शिवसिंह आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News