Latest News

Thursday, 23 February 2017

जिला प्रशासन रह गया सोता, पाकिस्तानी ने मारा चौका

कानपुर : भारत सरकार वैसे तो विदेशी नागरिको के भारत में आने, रहने और रुकने  के लिए बहुत उदार मानी जाती है, पर कई बार ये उदारता का परिणाम घातक भी हो सकता है,  मामला कानपुर के बर्रा क्षेत्र के रहने वाले आलम चन्द्र इसरानी का है, जो कि पूर्व पाकिस्तानी नागरिक है, ये पाकिस्तान से 1990  के आस पास भारत आये, और लॉन्ग टर्म वीजा  लेकर यही बस गए, वर्ष 2003 के करीब इन्होने आपना वोटर कार्ड (संख्या MQJ3970480) PAN CARD( संख्या AAHPI4860P) Kesco Connection ( GN31114138) Bank Account in कानपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा बर्रा ( खाता संख्या 8028) FDSA License ( Registraton No. 22712945001609) बिना भारतीय नागरिकता लिए बनवाए गए, भारतीय नागरिकता की अति आवश्यकता होने पर नागरिकता के लिए इन्होने भारत सरकार को आवेदन किया, जिसमे इन्होने बताया कि वर्ष 2013 में इनको एवं इनकी पत्नी को भारतीय नागरिकता प्राप्त हो गयी, बगैर भारतीय नागरिकता के इतने भारतीय दस्तावेज बनवाने के सम्भन्ध में जब *amjabharat.com* ने इनका पहलू जानना चाहा, तो इनका दर्द बाहर आ गया और इस सवाल पर बिफर गए, इन्होने बताया कि पाकिस्तान में हिन्दुओ की बहुत ही दुर्दशा है, इसलिए वहाँ से ये इनकी पत्नी और 6 बच्चो के साथ और इनके भाई का परिवार भारत आया था, पर अभी तक सिर्फ इनको और इनकी पत्नी को ही वर्ष 2013 भारतीय नागरिकता मिल पायी है, जिससे वो बेहद निराश है, लेकिन दस्तावेजो के सम्बन्ध में इनकी राय बिलकुल ही निराली है, इनके अनुसार भारत का कानून बेहद लचर है, आप पैसे से कुछ भी बनवा सकते है, इनके अनुसार ये बेहद ईमानदारी से भारत में रह रहे है, इनका एक बेटा सरकारी नौकरी में भी है, लेकिन उसकी भारतीय नागरिकता के सवाल पर कन्नी काट ली, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आलम चन्द्र इसरानी कानपूर विकास प्राधिकरण के द्वारा आवंटित कॉलोनी ( MI 271, हेमंत विहार बर्रा - 2) पर अवैध कब्ज़ा भी किये हुए है, (जबकि कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनायीं हुई कॉलोनी संख्या J-1, 157 बर्रा-1 जो कि इनके पुत्र सुनील कुमार इसरानी के नाम पंजीकृत है, जो कि जांच के बाद पता चलेगा कि वो सम्पति है या शत्रु सम्पति )   जिसका असली मालिक आज भी कानपूर विकास प्राधिकरण के दरवाजे पर अपनी एडियाँ रगड़ रहा है, जहाँ उसको KDA का मतलब "कल दोबारा आना" की स्कीम के तहत केवल दौड़ कराई जा रही है, इस सम्बंध में जब आला अधिकारियो से बात की, उन्होंने इसको गलत और जानकारी होने पर उचित कानूनी कार्यवाही करने की बात कही, अब देखने का विषय यह है, इनके मामले में मानवीय रूख देख कर बाकि के पूरे परिवार को भारतीय नागरिकता मिलती है, या कानूनी तौर पर बगैर भारतीय नागरिकता के भारतीय दस्तावेजो को बनवाने के कारण कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।
आलम चन्द्र इसरानी का परिचय :

नाम : आलम चन्द्र इसरानी 
पिता का नाम : रूप चन्द्र 
माता का नाम : श्रीमती समा बाई 
पत्नी का नाम : धर्मा 
जन्मतिथि : 22 मार्च 1956
जन्म स्थान : जिला - बदिन, टंडोबाघो, सिंध, पाकिस्तान 
    
                            

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News