Latest News

Thursday, 23 February 2017

उत्साह के साथ मतदाताओं ने किया वोट पर चोट

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में गुरूवार को जिले की छः सीटो मंे 72 उम्मीदवारो के लिये सुबह से सात बजे से शुरू हुयंे मतदान में मतदाताओ ने उत्साह के साथ बूथो में पहुचकर लम्बी-लम्बी लाइनो में लगकर वोट पर चोट करने काम किया। वही जिला प्रशासन मतदाताओ को किसी तरह की परेशानी न हो पाये इसके लिये बूथो में सुरक्षा के कडे इन्तजाम किये गये थे। लोगो ने बिना डर और भय के अपने चाहते प्रत्याशी को ईवीएम की बटन दबाकर वोट किया। जो युवा मतदाता पहली बार मतदान किये उसमें उत्साह रहा वही विधानसभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो ने भी मतदान केन्द्र पहुचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे दिन पर्यवेक्षक समेत जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह एव अन्य अधिकारी जिले भर के बूथो में भ्रमण कर जायजा लेते रहे। वही छुट-पुट घटनाओ के बीच शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। ईवीएम मशीनो को कडी सुरक्षा के बीच मण्डी समिति मतगणना स्थल में रखा गया। सभी उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला मतदाताओ ने ईवीएम मशीन में कैद कर दिया है। 
गुरूवार को चैथे चरण के चुनाव में जिले की छः सीटो के लिये गुरूवार को सुबह सात बजे से शुरू हुये वोटिंग में मतदाताओ ने उत्साह के साथ बूथो में पहुचकर लम्बी-लम्बी लाइनो में लगकर वोट पर चोट करने का काम किया सुबह से ही वोटिंग तेजी से रही और दोपहर 1 बजे तक लोग अपने मताधिकार के लिये लाइनो में लगे रहे। वही महिलाये भी घूघट की आड में मतदान करने से पीछे नही रही। खासकर नये युवा मतदाता में वोट करने के लिये खासा उत्साह देखा गया। मुस्लिम क्षेत्रो में भी इस बार मतदान के प्रति व्यापक उत्साह देखा गया विकलाग मतदाताओ को व्हील चेयर मे लाकर मतदान किया गया। मतदाताओ की सुविधा के लिये आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाये गये थे जहा पर मतदाताओ को सम्मान के साथ ले जाकर मतदान कराया गया। वही कुछ मतदाता के वोटालिस्ट में नाम न होने से वह अपने मताधिकार का प्रयोग नही कर सके जिसके चलते ऐसे मतदाताओ मे मायूसी रही। सभी मतदान केन्द्रो में बीएलओ सहित अन्य अधिकारियो को वोटरों की समस्याओ के समाधान हेतु लगाया गया था जिससे किसी भी तरह से मतदाताओ को समस्या न हो पाये सुरक्षा के लिये बूथो पर पुलिस व अर्धसैनिक बलो के जवान चैकन्ने रहे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर बनाये गये सभी विधानसभाओ माण्डल बूथो के स्वागत सतकार के साथ उनके बैठने और ठण्डा पानी पीने की व्यवस्था की गयी थी। माण्डल बूथो को आकर्षक ठग से सजा कर लोगो को अधिक से अधिक मतदान करने के लिये प्रेरित किया जा रहा था। किसी तरह की मतदाताओ को दिक्कत न हो सके इसके लिये पूरे दिन जिलाधिकारी, पर्यवेक्षक व अन्य निर्वाचन अधिकारी बूथो में भ्रमण कर जायजा लेते रहे। वही प्रत्याशियो ने भी सुबह बूथ पहुचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले की छः सीटो के लिये हुये मतदान में मतदाताओ ने अपने चहेते उम्मीदवारो के पक्ष में वोट कर ईवीएम मशीन मंे उनके भाग्य का फैसला कैद कर दिया। देर शाम तक हुये मतदान मे छुट-पुट घटनाओ को छोड शान्तिपूर्ण ठग से सम्पन्न हुआ। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News