Latest News

Thursday, 2 February 2017

गर्मी से पहले ही पानी की समस्या की चिंता होने लगी लोगों को

फतेहपुर, शमशाद खान । अभी गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ लेकिन खागा नगर के लोग पानी के लिये परेशान होने लगे। नगर में लगे सार्वजनिक हैंडपम्पों में ज्यादातर खराब पड़े होने की वजह से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं भले ही गर्मी का मौसम अभी दूर हो लेकिन पेयजल का संकट लोगों के लिये चिन्ता का विषय बन गया है। लोग पानी की आवश्यकता पूरी करने के लिये हैंडपम्पों की ओर रूख करते है। तो पता चलता है कि नगर के आधा दर्जन पम्प पानी उगलने में अक्षम हैं हैंडपम्पों की खराबी से सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब तबके के लोगों को हैं जिनके घरों में नल नही है। अथवा खानाबदोश जिन्दगी जी रहे है। सुबह शाम सर्वजनिक नलों पर लगने वाली लम्बी लाइन के चलते पानी से वंचित रहने वालों और राहगीरों की प्यास बुझाने में सहायक रहे हैंडपम्पों की खराबी के कारण लोगों को पानी के लिये भटकना पड़ रहा है। पानी के लिये परेशान हो रहे लोगों का कहना है कि समय रहते खराब हैंडपम्पों को ठीक न कराया गया तो आने वाले समय में गर्मी में पानी की किल्लत समस्या बन जायेगी। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News