Latest News

Thursday, 2 February 2017

अवैध शराब के कारोबारी शराब के साथ 12 गिरफ्तार

फतेहपुर, शमशाद खान । अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी पीसी पाल के निर्देशन में तीनों तहसीलों की संयुक्त टीम ने छापामार 250 लीटर कच्ची शराब के साथ 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही मौके पर 850 किग्रा, महुआ लहन भी नष्ट करायी गयी। विधानसभा चुनाव में शराब की तस्करी के मद्देनजर जीटी रोड में एक दर्जन वाहनों की भी चेकिंग हुई। सदर आबकारी निरीक्षक अजय कुमार खागा रवीन्द्र प्रसाद बिन्दकी शंकर पाल एवं उपनिरीक्षक ब्रादित्त मिश्र तथा आबकारी सिपाही शिवबरन उमा सिंह, पंकज, रफीक बेग, मो, अली राजेश श्रीवास्तव, रियाज अहमद की टीम ने थरियांव थाने ग्राम अल्लीपुर घूरी, कमालपुर तथा खागा कोतवाली के ग्राम हरदो मे ंछापा मारा। आबकारी टीम के पहुंचते ही गांवों में हड़कम्प मच गया। धंधे में लिप्त कई लोग भाग खड़े हुए। कार्यवाही के दौरान 12 लोग टीम के हत्थे चढ़े। इनके घरों से 250 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की गयी वही 850 किग्रा मौके से बरामद महुआ लहन को टीम ने नष्ट करा दिया। टीम के हत्थे चढ़े धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News