Latest News

Thursday, 2 February 2017

53 ब्राम्हण बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार

फतेहपुर, शमशाद खान । सर्वोदय फाउंडेशन के तत्वावधान में बसंत पंचमी के अवसर ब्राम्हण बटुकों को उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 53 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। श्रीपाल दीक्षित पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोलक मंजीरों के साथ बैंडबाजों की धुन के बीच 53 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। श्रीपाल दीक्षित पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोलक मंजीरों के साथ बैंडबाजों की धुन के बीच 53 बटुकों का उपनयन संस्कार विद्धान आचार्यो ने सम्पन्न कराया। जिसमें जिले के अलावा कानपुर, बांदा, हमीरपुर आदि जिलों से भी बटुकों के साथ उनके परिजन एक दिन पूर्व उपस्थित हो गए थे। मंडप के नीचे महिलाओं ने मंगलाचार गाकर कार्यक्रम की रोचकता बढ़ाई माताओं ने ब्रहमचारी देश वेश में खडे़ बटुकों को भिक्षा प्रदान की वहीं गुरू संतराम दीक्षित ने कान में मंत्र फंूक कर उन्हें नैतिक एवं सांस्कृतिक दायित्वों की सीख दी। इस मौके पर स्कूल परिवार समेत बटुकों के परिजन आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News