फतेहपुर, शमशाद खान । इन दिनों बिन्दकी तहसील क्षेत्र के विभित्र मार्ग पूरी तरह से गढडों में तब्दील हो गए हैं जिसके चलते आए दिन दर्जनों मार्ग दुर्घटना होती रहती है। फिर भी विभाग इस ओर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। जिससे ओवरलोडिंग बंद होने का नाम नहीं ले रही है। तहसील क्षेत्र के विभित्र मार्गो में हो रही आधा धुधं ओवरलोडिंग के चलते मांगे पूरी तरह से गढडों में तब्दील हो गए है। यहां तक की बड़ी गाड़ियां तो छोड़ों मोटरसाइकिल भी चलना मुश्किल हो गया है। गढडों मे तब्दील मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। यहां तक की लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है नगर के कुंवरपुर रोड जो नेशन हाईवे से जुड़ता है इस रोड जो नेशनल हाईवे से जुड़ता है इस रोड की हालत बद से बदतर हो गई है विभाग पूरी तरह से अनजान साबित बना है। इसी मार को लेकर कई बार भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रोड तक जाम कर ओवरलोडिंग ने रोड तक जाम कर ओवरलोडिंग बंद कराने की मांग की परंतु कुछ दिन बंद होने के बाद फिर से चालू हो जाती है। ओवरलोड़िंग इसी प्रकार चैडगरा से बांदा सागर मार्ग का भी यही हाल है अभी एक पखवाड़े पूर्व हमीरपुर पुल ओवरलोडिंग के चक्कर में टूट जाने के कारण सारे ट्रक सीधे बांदा से कानपुर रायबरेली उन्ना आदि जनपदों में ओवरलोडिंग मोरंग गिटटी लादकर निकल रहे थे जिससे बांदा सागर मार्ग भी पूरी तरह से गढडों में तब्दील हो गया है कोई भी ऐसा दिन नही है जिस दिन मार्ग दुर्घटना होता हूं दोनो विधानसभा के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी इस ओवर लोडिंग पर अंकुश लगाने के अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी कमीशन खोरी के चलते ओवर लोड गाड़ियां चलाने की हरी झंडी दे रखी है जिसे ओवरलोडिंग करने वालों के हौसले बुलंद हैं वही क्षेत्री जनता इन मार्गो पर पैदल चलने के लिए भी मजबूर है जिस तरह से इन मार्गो में धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोडिंग ट्रकों ने इन मार्गो को पूरी तरह से गढडों में तब्दील कर दिया है। चूक के जिम्मेदार अधिकारी भी इन मार्गो पर कोई मरम्मत नहीं करा रहे है। जिससे आए दिन मार्ग दुर्घटना होना एक आम बात बन गई है इन मार्ग पर क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग होने के कारण मार्ग पूरी तरह से गढडों में तब्दील हो गए है। इन मार्गो पर गैर जनपद से आने वाले छोटे वाहन आए दिन मार्ग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है फिर भी परिवहन विभाग चूक विभाग इस ओवरलोडिंग पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगा रहा है इस क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी जनता को ध्यान न देकर जनता के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ करने में लगे हुए है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment