Latest News

Wednesday, 22 February 2017

6 सीटो के लिये मतदान आज, पोलिंग पार्टियों पहुॅची मतदान केन्द्र

फतेहपुर, शमशाद खान । चौथे चरण के होने वाले मतदान के लिये आज पोलिंग पार्टियों को विज्ञान भवन परिसर से रवाना किया गया जनपद की छह विद्यान सभा सीयें के लिये कल (आज) मतदान होना है। जिसके लिये सुबह 7 बजे से ही कर्मचारी और पीठासीन अधिकारी विज्ञान भवन परिसर में जमा होने लगे थे शाम 4 बजे तक सभी स्थानों के लिये पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो रही थी। रवानगी हो रही थी। रवानगी के समय किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिये पहले से ही जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम कराये गये थे। सभी विधानसभाओं के लिये अलग-अलग पण्डाल लगाये गये थे इसके अलावा सभी विधान सभाओं की जानकारी के चार्ट पेपर के माध्यम से दर्शायी गयी थी मतदान स्थल के लिये रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियां अपने अधिकारियों से ईवीएम मशीन आदि लेकर सभी सामाग्रियों को चेक कर ले जा रहे थे। मालूम हो कि चैथे चरण में जिले की छह विधानसभा सीटों पर 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चुनाव के लिये 1918 बूथ बनाये गये है जिसमें 1795639 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान किसी तरह की कर्मचारियों को दिक्कत न हो इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। सभी विधान सभाओं के लिये जहां अलग-अलग पण्डाल बनाये गये वहीं पोलिंग पार्टियों की निकासी के लिये अलग-अलग गेट बनाये गये थे। जिससे कर्मचारियों को रवाना होने में किसी तरह की दिक्कत नही उठानी पड़ी। 23 फरवरी को जिले की छह सीयें पर मतदान कराने के लिये पोलिंग पार्टिया सुरक्षित बूथों में देर शाम तक पहुॅच गयीं वही जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाये यदि कोई भी कर्मचारी लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News