फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे ने सम्बन्धित अधिकारियों को बूथों में पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं को चाक चैबन्द करने के साथ ही पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कतई लापरवाही न बरती जाय अन्यथा की स्थित में कार्यवाही सुनिश्रित हैं विधान सभा चुनाव को सकुशल सम्पादित कराने हेतु को कलेक्टेª के महात्मा गांधी सभागार में नायब तहसीलदार व कानूनगो की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बूथों पर बीएलओ का नाम, विधान सभा का नाम व संख्या बूथ का नाम व नम्बर, आरओ का नाम व नम्बर, कन्ट्रोल रूम नम्बर लिखवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देशित कि अपने-अपने क्षेत्रों में जो अवैध शराब ग्रामों में बनायी जाती है। उसकी सूचना सम्बन्धित थाने को दी। जाये और बूथों में पानी, विद्युत, शौचालय, साफ-सफाई सही करायी ली जाये। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह, आईएएस विध्नेश्ररी, हरिहरराम, प्रेम प्रकाश व सम्बन्धित नायब तहसीलदार व कानूनगो उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment