फतेहपुर, शमशाद खान । शहर क्षेत्र के अति व्यस्ततम इलाके हरिहरगंज स्थित चैकी से महज पन्द्रह मीटर की दूरी से बेखौफ हो चुकें बाइक चोरों ने दिन दहा़ड़े बाइक उडाकर जहां पुलिस को चुनौती दे डाली। वहीं चैकी से चंद दूरी से चोरों ने बाइक उड़ा पुलिसिंग व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। बताते चले कि दिन प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव पुलिसिंग व्यवस्था का गुणगान क्यों न कर रहे हो लेकिन बेखौफ हो चुके बाइक चोरों ने दिन दहाड़े शहर क्षेत्र के अति व्यवस्ततम इलाके हरिहरगंज स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से चैकी से महज पन्द्रह मीटर की दूरी से बाइक उडाकर एसपी पुलिसिंग व्यवस्था का गुणगान करने की कलई खोल कर रख दी। जानकारी के अनुसार हरिहरगांज मोहल्ला निवासी राजकुमार घर के बाहर ही चाट की दुकान संचालित करता हैं जो कि हरिहरगंज स्थित चैकी से महज पन्द्रह मीटर की दूरी पर स्थित है। प्रतिदिन की भांति उसने अपनी बाइक संख्या यूपी 71/आर 7408 दुकान के सामने खड़ी कर अपने काम में व्यस्त हो गया तभी दोपहर लगभग 2ः30 बजे बेखौफ बाइक चोरों द्वारा उसकी बाइक उड़ा दी गई। दुकान के सामने बाइक न देख उसके होश उड़ गए जिसके बाद उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी। हालाकि बाइक चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं हैं लेकिन बेखौफ हो चुके बाइक चोरों पर पुलिस द्वारा शिंकजा न कसने के चलते चोरों को चैकी का भी भय नही रहा। जिस चलते चोरों ने महज चैकी से पन्द्रह मीटर की दूरी में खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती देते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को नाकाफी साबित कर दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment