Latest News

Monday, 30 January 2017

विधानसभा समितियों का लोजपा ने किया गठन

फतेहपुर, शमशाद खान । लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक में विधानसभा चुनाव केा लेकर चर्चा की गयी और सभी विधानसभाओं की चुनाव समितियों का गठन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव अरबिन्द शुक्ल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव नही लड़ रही है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद ही प्रत्याशियों को जिताने का काम किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने समितियों का गठन करते हुए सदर विधानसभा में अनिल पासवान, सवित्री पासवान, रामकरन उमराव, महेन्द्र श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, बालकदास अयाह शाह में वीरेन्द्र सिंह, पिन्टू यादव, पुत्तन अवस्थी, अब्बास मेंहन्दी पासवान साबिर रजा, बिन्दकी में अंशू पटेल, ननकू प्रजापति दिनेश रैदास, संजय गुप्त, मुकेश पटेल, रामराज पासवान, अजय राज सिंह, हुसेनगंज में रामू तिवारी राधेश्याम शर्मा, अंशुल गुप्ता, रामआसरे पाल, रमेश कुशवाहा रेखा पासवान, खागा में राजू पासवान रामचन्द्र पासवान, सुरेश पासवान, आलोक कैथल, रामबाबू पपासवान, जहानाबाद में धीरेन्द्र अवस्थी, सत्येन्द्र पटेल आदि को जिम्मेदारी सौंपी गयी। समिति की निगरानी जिला चुनाव समिति करेगी। इस मौके पर दिनेश शर्मा, दयालू दीक्षित, दयाराम दीपक सिंह, कौशल किशोर मिश्र, संजय कुमार, हसन मेंहन्दी, बदलू रैदास, दशरथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News