फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग के निर्देश पर की जा रही चार पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान मे आज पुलिस की उड़न दस्ता टीम ने शहर के पटेल नगर चैराहे पर एक कार की तलाशी के दौरान 51 लाख 50 हजार रूपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने इस सम्बन्ध में तीन लोगों को हिरासत मे लेकर कोतवाली मे गहन पूंछतांछ की।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चनुाव के आज नामांकन के पहले दिन शहर के पटेल नगर चैराहे पर पुलिस कड़ा पहरा लगा हुआ था तथा चार पहिया वाहनों की उड़न दस्ता द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी उड़न दस्ता की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 51 लाख 50 हजार रूपये की नकदी बरामद किया। इस सम्बन्ध मे पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत मे लेकर कोतवाली ले जाकर गहन पूंछतांछ करने मे जुट गयी थी। प्रशिक्षुक क्षेत्राधिकारी अभय नारायन राय को गिरफ्तार किये गये तीनों लोगों ने बताया कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी है और वह 51 लाख 50 हजार रूपया मलवां पीएनबी बैक जमा करने गये थे जहां पर शाखा प्रबन्धक की अनुमति पर दस लाख रूपया जमा किये गये थे तथा शेष धनराशि लेकर वह शहर के राधानगर मोहल्ले मे स्थित पीएनबी बैंक की शाखा मे पैसा जमा करने जा रहे थे। गिरफ्तार किये गये तीनों कर्मचारियों ने मलवां पीएनबी बैंक मे जमा की गयी। धनराशि की रसीद दिखायी। पुलिस ने गहन छांनबीन के बाद पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद हिरासत मे लिए गये तीन कर्मचारियों को रिहा कर दिया।

No comments:
Post a Comment