Latest News

Monday, 30 January 2017

ब्राम्हाण चेतना मंच के पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

फतेहपुर, शमशाद खान । ब्राम्हण चेतना सेवा संस्थान ने शहर में 30 वार्डो के अध्यक्षों का मनोनयन किया। मनोनयन के बाद उनका शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के जयघोष के साथ विद्वान आचार्य गण विमल कान्त, रविशंकर मिश्र, अम्रतलाल, त्रिपाठी के स्वस्ति वाचन से प्रारम्भ हुआ। समाज के वरिष्ठ सहित्यकार के, के, त्रिवेदी ने मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को शपथ दिलाई। साहित्यकार त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ब्राम्हण समेत देश की अगुवाई करता रहा है। आज आवश्यकता हैं कि कुरीतियों की छेड़कर समाज को उसी प्रकार पुनः शाक्ति प्रदान करें। अध्यक्षता कर रहे कि एन अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन अनवरत आगे बढ़ रहा है। और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वार्ड अध्यक्षों का चयन किया गया है। अध्यक्षों को एक हफ्ते के अन्दर वार्ड कमेटियों का गठन कर घोषित करना होगा। मंच के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि आप सभी का सहयोग इसी प्रकार बना रहा तो यह संगठन वट वृक्ष के समान बड़ा होकर समाज को एकत्र करने का कार्य करता रहेगा। बैठक को प्रेम कुमार पाण्डे, प्रेम शंकर त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष बार संघ प्रदीप गर्ग, शिवाकान्त दीक्षित आदि ने सम्बोधित किया। शपथ लेने वालों में प्रमुख रूप से रूपम मिश्रा, अशोक कुमार शुक्ला, सुधीर मिश्रा, रमाशंकर शुक्ला, ब्रजेश कुमार दीक्षित आदि सभी वार्डो के अध्यक्ष मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News