Latest News

Monday, 30 January 2017

टिकट कटते ही सपा-भाजपा के प्रत्याशी हुए बागी, लड़ेगे चुनाव

फतेहपुर, शमशाद खान । कपड़ों की तरह दल बदलने वाले विधानसभा चुनाव मे सपा व भाजपा से टिकट कटने के बाद उक्त दोनों दलों के बागी नेताओं ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा व भाजपा प्रत्याशियों का चुनावी समीकरण बिगाड़ने के साथ क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल करके सपा व भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगें।
सोमवार को शादीपुर स्थित एक रेस्टोरेंट मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिन्दकी विधानसभा के सपा प्रत्याशी रहे व पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक व जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रहे आदित्य पाण्डेय ने कहा कि उक्त दोनों दलों के नेता क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है और उनके टिकट काट दिये गये हैं। बिन्दकी विधानसभा के सपा से टिकट कटने के बाद पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने कहा कि वह मुलायम सिंह यादव से जब टिकट कटने की बात कही तो उन्होंने भारतीय लोकदल के चुनाव चिन्ह से लड़ने को कहा है अब वह भारतीय लोकदल से चुनाव लड़ेगंे और जनता के सहयोग से वह विजयी हासिल करेगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ठीक वैसे ही कर रहे हैं जैसे उनके पिता मुलायम सिंह यादव हमेशा अखिलेश को कहते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह यादव मुस्लिम विरोधी है इसलिए जिले मे एक भी अल्पसंख्यक समुदाय का प्रत्याशी नहीं उतारा है इस बात से मुलायम सिंह की बात स्पष्ट होती है कि अखिलेश सिंह मुस्लिम विरोधी है। वहीं जहानाबाद विधानसभा से भाजपा से टिकट न मिलने पर पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय ने भाजपा पर आरोप लगाया कि बसपा की तरह भाजपा मे भी जयपुर और राजस्थान के नेताओं द्वारा टिकट की बोली लगायी गयी इसीलिए जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के प्रत्याशी का समीकरण बिगाड़ने के लिए नहीं बल्कि जनता की आवाज पर वह राष्ट्रीय लोकदल से क्षेत्र का चुनाव लड़ेगंे और जीत हासिल करेेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ब्राम्हण समाज के लोगों को दरकिनार करने के लिए फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा समेत अन्य जनपदों मे एक भी प्रत्याशी नहीं उतारा है पूरी तरह से ब्राम्हण समाज की उपेक्षा भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि उनका टिकट कटने से भाजपा को कम से कम दस सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ेगा। ब्राम्हण समाज के लोग जनपद के अलावा अन्य जनपदों मे भी भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेगें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजस्थान व गुजरात के लोगों ने उत्तर प्रदेश को टिकट के नाम पर लूटने का काम किया है इसका जवाब जनता चुनाव मे देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 265 का सपना देख रही है लेकिन उन्हें 65 सीट भी मिलना मुश्किल होगा। बताते चले कि उक्त दोनों नेता टिकट की लालसा के लिए कपड़ों की तरह दल बदलने वाले नेताओं मे जनता कितना समर्थन देती है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News