फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद 6 विधानसभाओं के नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया बल्कि 35 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीददारी किया। नामांकन प्रक्रिया मे किसी तरह की अव्यवस्था न हो पाये इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कलेक्ट्रेट परिसर मे लगे सुरक्षा कर्मियों का निरीक्षण कर जायजा लिया और किसी तरह की लापरवाही न हो पाये इसके लिए सर्तक रहने के निर्देश दिये।
जनपद के छः विधानसभाओं के लिए शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया जबकि प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की खरीददारी किया जिसमें खागा विधानसभा के लिए 1 व हुसैनगंज 8, अयाहशाह से 8, सदर 11, बिन्दकी 03, जहानाबाद 04 कुल 35 उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए पत्रों की खरीददारी की। चुनाव आयोग के निर्देश पर नामांकन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो पाये इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से पुलिस छावनी मे तब्दील रहा। कलेक्ट्रेट मे आने वाले सभी द्वार मे बैरीकेटिंग की गयी और पटेल नगर, विद्यार्थी चैराहा समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों का जायजा लेने के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाये और सर्तकता बरतने के निर्देश दिये। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कक्ष तैयार किये गये थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि के लिए सीसी कैमरे भी लगाये गये जिससे पूरे दिन की सभी सूचनायें चुनाव आयोग को भेजी जाती रही।

No comments:
Post a Comment