फतेहपुर, शमशाद खान । शुक्रवार को सर्द हवाओ के साथ बारिस व ओलावृष्टि के बाद से ठण्ड में बढोत्तरी हो गयी। जिससे लोग कपकपाने को मजबूर आज सुबह घने कोहरे के बावजूद दोपहर में धूप तो खिली लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठंड सब पर भारी रही। कोहरा व सर्द हवाओं के बीच ठंड से लोग कंपकपाते रहे। धूप भी अपना कोई भी करिश्मा नहीं दिखा पा रही है। ठंड के चलते स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या मे कमी आयी है। कांवेन्ट स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या तो कुछ रहती भी है। लेकिन प्राइमरी विद्यालयों में छात्र स्कूल कम सख्या में पहुचे। सरकारी विभागों में भी कार्यरत कर्मचारी हीटर आगे अपने को दिन भर सेंकते रहते है।
बाजारों की रौनक पूरी तरह से गायब है। सुबह देर से मार्केट खुलती है और शाम ढलते ही बाजार की रौनक खत्म हो जाती है। शहर के चैक एवं लालाबाजार में महिलाएं खरीदारी के लिये कम निकल रही है। जिसके कारण बाजार काफी खाली-खाली दिखाई देता है। शुक्रवार को सर्द हवाओ के साथ हुयी बारिस व ओलावृष्टि से मौसम ने फिर से करवट बदल दिया जिसके बाद सर्द हवाओ के बीच ठण्ड अपना कहर जारी किये हुये है। सोमवार को जब लोग सोकर उठे तो सफेद चादर से पूरा शहर ढका रहा घने कोहरे के बीच स्कूली बच्चे भी बेहाल देखे गये। वही ट्रेनो की रफ्तार ने भी बे्रक लगी रही। जिसके कारण ट्रेने कई-कई घण्टे लेट पहुची। जिससे यात्री भी स्टेशन में ठण्ड से जूझते रहे। दोपहर बाद निकली धूप भी सर्द हवाओ के आगे बेअसर रही। लोग ठण्ड से बचने के लिये आग का सहारा लेते रहे।

No comments:
Post a Comment