फतेहपुर, शमशाद खान । गांव का विकास न होने से आक्रोशित ग्रामीणो ने मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुये गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग पर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर प्रत्याशियो को गांव में न घुसने की चेतावनी दे रहे है। विकास की माग को लेकर ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर पहले रोड फिर मतदान का नारा देकर मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
सोमवार को अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुलवामऊ के ग्रामीणो ने मुख्य गांव के जाने वाले मुख्य मार्ग चैथामील तिराहे पर गांव की बदहाल सडकों के निर्माण के लिये प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी की गांव का विकास न होने से चुनाव में मतदान का बहिष्कार पूरा गांव करेगा। साथ ही ग्रामीणो ने प्रत्याशियो के छूटे वादो से नाराज होकर गांव के मुख्य मार्ग पर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर गांव के अन्दर प्रत्याशी को न घुसने की चेतावनी दी। गांव वालो का कहना रहा कि हर चुनाव में प्रत्याशी उनसे गांव का विकास कराने का वादा करते है लेकिन जीतने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि इस गांव की तरफ मुडकर नही देखता जिससे गांव मे ंमूलभूत समस्याये बनी हुयी है साथ ही गांव के अन्दर जाने वाला मुख्य मार्ग बीस वर्षो से बदहाल है। जिसके निर्माण के लिये जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियो से मांग की गयी लेकिन किसी ने भी फुलवामऊ गांव के विकास के लिये कोई पहल नही कि गयी जिसके चलते उक्त गांव विकास से अछूता है। साथ ही गांव वालो ने प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहाकि जब तक रोड नही तब तक वोट नही करेगें और चुनाव में मतदान का पूरा गांव बहिष्कार करेगा। इस मौके पर विनोद शुक्ला, मोनू अवस्थी, गिरीश मिश्रा, अजय शुक्ला, संजय पासवान, राजकुमार, पिन्टू सिहं, मुन्ना यादव, बीरेन्द्र कुमार, कुबेर सिह, राजू, कुलदीप, अनूप सिंह, हीरालाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment