Latest News

Monday, 30 January 2017

क्रिकेट संघ खिलाडियों को आगे बढने का दे रही मौका- टीलू

फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर होने वाले क्रिकेट मैच की तैयारियां उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है। फरवरी माह में अण्डर 16 व 14 के बीच मैच खेला जायेगा। जिसके लिये पिच क्यूरेटर ने ग्राउड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ को दुरूस्त करने को कहा है उक्त बाते उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के जिला उपाध्यक्ष तबरेज वारसी उर्फ टीलू ने देते हुये बताया कि राष्ट्रीय एवं नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच में अण्डर 16 व 14 के खिलाडी प्रतिभाग करेगे। इसके लिये क्रिकेट संघ के प्र्रदेश उपाध्यक्ष रियासत अली व पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने स्पोर्ट स्टेडियम के ग्राउड का निरीक्षण करने के साथ क्रीडा अधिकारी को खिलाडियों एवं दर्शको की व्यवस्थाओ को दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये है। तबरेज वारसी टीलू ने कहाकि इस मैच के बाद राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी भी स्र्पोट स्टेडियम में खेलने के लिये लाये जायेगे। उन्होने कहा कि उनका व क्रिकेट संघ का मुख्य उद्देश्य है कि जिले के प्रतिभा को आगे बढाने के साथ खिलाडियो को राष्ट्रीय एवं नेशनल स्तर तक पहुचाना श्री टीलू ने कहा कि संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दिन-रात एक कर मैच की सफलता की तैयारियों में लगे है। प्रत्येक दिन स्टेडियम ग्राउड में खिलाडी प्रतिभाग के लिये अभ्यास भी कर रहे हैं उन्होने कहा कि जो खिलाडी मैच में प्रतिभाग करना चाहते है वह समय रहते वह अपना रजिस्ट्रेशन संघ के कार्यालय समय रहते करा ले। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News