Latest News

Sunday, 29 January 2017

बोलेरो की टक्कर से दो सिपाही घायल

फतेहपुर, शमशाद खान । सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर डाकबंगले के पास रविवार की सुबह बोलेरे की चपेट में आज जाने से कल्याणपुर थाने के दो सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाने में तैनात सिपाही आशीष पुत्र विजय बहादुर 23 साल व ओम प्रकाश पुत्र हीलालाल 24 साल आज सुबह मोटरसाईकिल से शहर चुनावी मीटिंग में शामिल होने के लिए आ रहे थे। जैसे ही ये लोग शहर के आबूनगर डाकबंगले के पास पहुंचे उसी समय सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाद दोनों को गंभीर चोटें आई।घटना के बाद चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News