फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने व क्षेत्र में घूम रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत देर शाम गाजीपुर पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व जिन्ता कारतूश के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुखबिर की सटीक सूचना पर एक घर में छापामार संचालित अवैध देशी शराब भटटी का भण्ड़ाफोड़ कर मौके से 20 ली, कच्ची शराब, 50 कि, लहन व बनाने के उपकरण के साथ संचालक को गिरफ्तार किया है। गाजीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सतपाल सिंह मयफोर्स देर शाम क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिये गस्त कर रहे थे। इसी दौरान करसवां गांव के समीप सड़ किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को टोका तो वह वहां से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा करते हुए उसे धरदबोचा। तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर तंमचा व एक जिन्दा कारतूश बरामद हुआ। उपनिरीक्षक श्री सिंह के अनुसार गिरफ्त में आये आरोपी का नाम पप्पू सिंह पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम करसवां है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आम्र्स मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं करसवां गांव के रहने वाले उदल सिंह के घर छापामार संचालित अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर मौके से 20 ली, कच्ची शराब, 50 कि लहन व बनाने के उपकरण बरामद किये।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment