फतेहपुर, शमशाद खान । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जयकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में एक द्धिमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हु सिविल जज (सी,डि) एफटीसी/सचिव कमलेश कुमार मौर्य ने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वादो, 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक वाद, श्रम वाद भूमि अधिग्रहण वाद जल एवं विद्युत बिल वाद, वेतन भत्तों एवं सेवानिवृत्त वादो से सम्बंधित वाद, राजस्व वाद तथा अन्य सिविल वादो जिनका संस्थापन 30 नवम्बर 2016 को या उसके उपरान्त हुआ है। के टैªफिक चालान वादो का निस्तारण किया जायेगा। ऐसे बैंक वसूली प्रकरणों जल एवं विद्युत बिल तथा श्रम प्रकरणों का प्रिलीटीगेशन के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। जिनके वाद अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आये है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment