Latest News

Sunday, 29 January 2017

व्यापार मण्डल मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को करेगा जागरूक

फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जिसमें नुक्कड़ सभाओं एवं पम्पलेट वितरित करने के साथ जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा।
रविवार को पटेल नगर स्थित नीलकंठ पैलेस मे उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक मे सर्वसम्मति से पदाधिकारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि अभियान के तहत नुक्कड़ सभाओं, पम्पलेट व जागरूकता रैली के माध्यम से समस्त जनपद क्षेत्र मे अभियान चलाया जायेगा। उन्होनें कहा कि मतदान महायज्ञ है जनपद के समस्त मतदाता महायज्ञ मे मत की आहूति अवश्य दे। मतदान करके राष्ट्र मे अपनी पहचान बनाये। स्वयं मत का प्रयोग करे व जागरूक नागरिक होकर अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों, रिस्तेदारों को मतदान कराने हेतु प्रेरित करें। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा हम सब जनपदवासी मिलकर सौ प्रतिशत मतदान करने का वचनपूर्ण करके राष्ट्र मे जनपद को सर्वोच्च स्थान दे सकते हैं और जनपद की पहचान बना सकते हैं। नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि धर्म, जाति, वर्ग से दूर जनपद का विकास कराने वाले प्रतिनिधि का चुनाव करें। बैठक मे सिराज अहमद खाॅन, मुजाहिद हसन, ज्ञानेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, सुनील वर्मा, डा0 सुनील त्रिपाठी, मनोज साहू, संजय श्रीवास्तव, प्रेम उमराव, संदीप श्रीवास्तव, अभिषेक रायजादा, वकील अहमद आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News