फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कल (आज) से 30 जनवरी से प्रारम्भ होगी जिसकी तैयारी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा पूर्व कर ली गयी है। सभी विधानसभाओं की नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर मे होगें। नामांकन प्रक्रिया मे किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बैरीकेटिंग की व्यवस्था पूर्व कर ली गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही नामांकन प्रक्रिया कराने के निर्देश दिये हैं। वहीं नामांकन कक्षों की व्यवस्थाओं को भी चाकचैबन्ध किया गया है।
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कल (आज) से शुरू होगी जिसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। नामांकन करने वालों प्रत्याशियों को किसी तरह की असुविधा एवं दिक्कत न हो सके इसके लिए प्रशासन द्वारा बैरीकेटिंग की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है। साथ ही नामांकन कक्षों की व्यवस्थाआंे को भी चाकचैबन्ध कर लिया गया है। प्रत्याशियों के साथ भारी भीड़ को रोकने के लिए भी कलेक्ट्रेट परिसर मे भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर को पूरे तरीके से बैरीकेटिंग करके सुरक्षित कर दिया गया है। प्रत्याशियों के वाहन पटेल नगर चैराहे एवं विद्यार्थी चैराहे के पास बैरियर लगाकर रोकने की व्यवस्था की गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए प्रत्याशियों को जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी वह कोई काम न करें जिससे चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन हो। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment