फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव द्वारा अपराधियों की धर पकड एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बडी कामयाबी मिली। जिसमें लगभग तीस लाख रूपये की लागत से बनने वाली अवैध शराब रेक्सीफाइड स्प्रिट भारी मांत्रा में बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जबकि सरगना समेत कई अभियुक्त फरार होने में सफल रहे।
रविवार को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में पत्रकारो से बातचीत करते हुये पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिह यादव ने बताया कि उनके द्वारा विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वाचिंत अपराधियो की धरपकड के साथ चुनाव में खपत होने वाली अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को बडी कामयाबी मिली। एसपी श्री यादव ने बताया कि गाजीपुर थानाध्यक्ष व शाह चैकी प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ रात्रि गस्त कर रहे थे ंतभी मुखविर द्वारा सूचना मिली की अयाह गांव के जगतपाल की बगिया में कुछ लोगो द्वारा विधानसभा चुनाव में खपत करने के लिये अवैध शराब बनायी जा रही है जिस पर पुलिस दल ने बताये हुये स्थान में दबिस देकर पुनीत पाण्डेय पुत्र शंकर लाल पाण्डेय निवासी ग्राम परास थाना बबेरू जनपद बांदा व रमाशंकर पाण्डेय उर्फ छोटे पाण्डेय पुत्र मातादीन पाण्डेय निवासी लवगांव थाना गाजीपुर फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि अधेरे का फायदा उठाकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले सरगना अजय तिवारी जनपद बांदा व उसके दो भाई भाग जाने में सफल रहे। श्री यादव ने बताया कि अभियुक्तो ने पूछतांछ में बताया कि 10 ड्रमो में रखे रेक्सीफाइड स्प्रिट मिलावट कर देशी शराब बनाकर आस-पास के जिलो में चुनाव के समय खपत करने का कार्य किया जाता है। उन्होने बताया कि आबकारी टीम को मौके पर बुलाया गया जिसकी जांच में पता चला की बरामद 2200 लीटर रेक्सीफाइड स्प्रिट से लगभग तीस लाख रूपये की देशी शराब बनायी जाती। उन्होने बताया कि मौके से शराब बनाने वाले उपकरण समेत सीसी बडी संख्या में बरामद हुयी है। पकडें गये अभियुक्तो के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर फरार अभियुक्तो की गिरफ्तार के लिये प्रयास किये जा रहे है।

No comments:
Post a Comment