फतेहपुर, शमशाद खान । फरवरी माह मे क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए स्पोटर्स स्टेडियम का निरीक्षण उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त किये जाने की बात कही।
रविवार को शान्ती नगर स्थित स्पोटर्स स्टेडियम मे उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस रियासत अली, पिच क्यूरेटर शिवकुमार व एए खाॅन (तालिब) ने स्टेडियम ग्राउण्ड का बरीकी से निरीक्षण किया। उक्त संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी फरवरी माह मे होने वाले अन्डर 16 व अन्डर 14 के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के मैच के लिए ग्राउण्ड का निरीक्षण किया गया। जिसमें संघ के कोच के संजीव वर्मा को आगामी मैचों मे क्या-क्या सुविधायें खिलाडियों को एवं मैच देखने वालों की व्यवस्थायें दुरूस्त करने की बात कही गयी। पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने कहा कि यहां पर अभी अण्डर 16 व 14 के मैच जल्द ही शुरू हो जायेगें जिससे यहां पर खिलाड़ी को अच्छा प्लेटफार्म मिल सके और यहां की पिच के बारे मे कहा कि पिच पूर्ण रूप से मैच के लिए तैयार है जो कमियां हैं उन्हें दूर कर ली जायेगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रिंस रियासत अली ने कहा कि आने वाले समय मे यहां पर बड़े से बड़े अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी इस मैदान मे खेलने के लिए लाये जायेगें। निरीक्षण के दौरान क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर पटेल, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सैफुद्दीन, उपाध्यक्ष स्वरूप राज सिंह जूली, तवरेज वारसी उर्फ टीलू, संजीव वर्मा आदि रहे।

No comments:
Post a Comment