Latest News

Sunday, 29 January 2017

ब्रिलिएन्ट ओरिएन्टल स्कूल के वार्षिकोत्सव मे बच्चों ने दिया एकता का संदेश

फतेहपुर, शमशाद खान । ब्रिलिएन्ट ओरिएन्टल स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ विद्यालय प्रांगण मे मनाया गया जिसमें भ्रष्टाचार, समाज मे फैली बुराईयों को दूर करने के साथ, पर्यावरण सुरक्षा का संदेश कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दिया। वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्टाल लगाये गये जिसमें जमकर बच्चों ने खरीदारी कर विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठाया। 
रविवार को शहर के पक्का तालाब स्थित ब्रिलिएन्ट ओरिएन्टल स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता काजी शहर अब्दुल्ला शाहीदुल इस्लाम एवं कारी फरीदउद्दीन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे गंगा इण्टरनेशनल स्कूल पंजाब के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र श्रीवासतव रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की जैनब, रूकैया, लायबा एवं अब्दुल्ला ने कुरान की आयतों को पढ़कर किया गया। वार्षिकोत्सव मे नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें थीम समाज से अज्ञानता, पर्यावरण सुरक्षा, समाज मे फैली बुराईयों को दूर कर आपस मे भाईचारा कायम करने का संदेश बच्चों ने नाटक के माध्यम से दिया जिसे देखकर उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक बच्चों की सराहना की। बच्चों द्वारा जिस तरह से परम्परागत बच्चों द्वारा कार्यक्रम किये उसे देखकर हर किसी ने सराहना की। वहीं वार्षिकोत्सव को उत्साह के साथ मनाने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर मे स्टाल लगाये गये जिसमंे बच्चें व अभिभावक विभिन्न व्यंजनों की खरीदारी करके जमकर लुफ्त उठाया। इस मौके पर समाजसेवी फरत अली, अवधेश कुमार, वासिफ हुसैन, वकील अहमद आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News