फतेहपुर, शमशाद खान । विकलांगता जैसे अभिषाप बीमारी से बच्चों को बचाने के लिये पल्स पोलियों डोर टू डोर अभियान का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बूथ का फीता एवं नवजात शिशुओं को दो बंूद पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारम्भ किया। रविवार को जिला अस्पताल परिसर में लगे पल्स पोलियो बूथ का शुभारम्भ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीटा काटने के साथ नवाजात शिशुओं पोलियो की खुराक पिलाकर किया साथ ही उन्होंने स्वास्थ विभाग की पोलियो टीम को निर्देशित करते हुये कहाकि डोर टू डोर अभियान में कोई भी बच्चा जीरो वर्ष से पांॅच वर्ष के न छूट पायें सभी को विकलांगता जैसी बीमारी से बचाने के लिये पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें साथ ही जिलाधिकारी ने कहाकि पल्स पोलियो अभियान एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसमें सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिसमें सरकारी विभाग के अलाव स्वयं सेवी संस्था के लोग भी अपना योगदान दें। जिससे विकलांगता के अभिषाप से बच्चों को बचाया जा सके। इस मौके पर सीएमओ डा0 वीके पाण्डे, सीएमएस डा0 रेखा रानी, एसीएमओ डा0 संजय कुमार सहित स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment